Tuesday, February 3, 2009

फिर भी तुम मेरी जिंदगी मैं शामिल नही हो ।


मेरी हर एक बात मैं तुम हो ,
मेरे हर जज़्बात मैं तुम हो ,
मेरी एक एक रात के साए मैं तुम हो ,
सपनो मैं तुम हो ,
हकीक़त मैं तुम हो ,
फिर भी तुम मेरी जिंदगी मैं शामिल नही हो ।

हर साँस मैं तुम हो ,
हर धड़कन मैं तुम हो ,
हर चलने की आहट मैं तुम हो ,
खामोशी मैं तुम हो ,
आवाज़ मैं तुम हो ,
फिर भी तुम मेरी जिंदगी मैं शामिल नही हो .

होटों पे मुस्कूराहट बनकर हो ,
आँखों मैं सपना बन कर हो ,
गले मैं सोना बन कर हो ,
सर पर आशीर्वाद बन कर हो ,
हर मुसीबत मैं दोस्ती बन कर हो,

फिर भी तुम मेरी जिंदगी मैं शामिल नही हो ....!!!

No comments: